निर्भया केस: दोषी पवन को नाबालिग साबित करने के लिए वकील ने किया ऐसा काम, जानकर लोग हुए हैरान

गौरतलब है कि निर्भया केस में दोषी पवन को बचाने के चक्कर में वकील एपी सिंह फर्जीवाड़ा भी कर बैठे थे। उनके पर आरोप लगा है कि दोषी पवन को नाबालिग साबित करने के लिए जो कागजात पेश किए थे, वे फर्जी थे।

इसके बाद हाई कोर्ट ने एक ओर जहां पवन की याचिका खारिज कर दी थी, वहीं एपी सिंह को फटकार लगाई थी। हाई कोर्ट ने दोषी के वकील एपी सिंह को याचिकाकर्ता के फर्जी आयु प्रमाण लगाने और अदालत का समय बर्बाद करने के लिए फटकार लगाई थी।

निर्भया केस में दोषियो के वकील एपी सिंह कोक दिल्ली की बार काउंसिल ने नोटिस जारी किया है। इतना ही नहीं बार काउंसिल ने उनसे 2 हफ्ते के अंदर जवाब भी मांगा है।

बता दें कि हाई कोर्ट ने हाल ही में दिल्ली बार काउंसिल से सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा था। साथ ही उनके उपर 25 हजार का जुर्माना भी लगाया गया था। वकील सिंह पर आरोप है कि समन के बाद भी वे अदालत में मौजूद नहीं थे।