युवती को निकाह का झांसा देकर दो साल तक किया ऐसा, फिर छोड़कर भाग

खनऊ के दुबग्गा में पड़ोस के एक युवक ने युवती को निकाह का झांसा देकर दो वर्ष तक रेप किया। इस बीच युवती गर्भवती हो गई। पीड़िता के परिजनों ने दुबगा थाने में तहरीर दी तो खुद को फंसता देख आरोपित ने पीड़िता के साथ निकाह कर लिया।

पीड़िता के मुताबिक पड़ोस में रह रहे युवक ने उसे निकाह का झांसा देकर दो वर्षो तक उसका शोषण किया। इस बीच वह गर्भवती हो गई, जिसके बाद ने उसका गर्भपात करा दिया। इसपर उसने निकाह का दबाव बनाया तो युवक ने कुछ दिन में बाद निकाह करने का भरोसा दिलाकर संबंध बनाता रहा। इस बीच उसकी तबीयत बिगड़ गई। वह बहन के साथ हॉस्पिटल गई तो फिर गर्भवती होने की जानकारी मिली।

यह सुनकर बीते 29 अगस्त को युवक पर निकाह करने का दबाव बनाया तो वह जान से मारने की धमकी देना लगा। परिजनों को यह बात पता लगने पर दुबग्गा थाने में उसके खिलाफ शिकायत की। चार दिसंबर को निकाह कर लिया। निकाह के अगले दिन ही वह बिना बताए ही घर से कहीं चला गया।

निकाह के अगले दिन ही पति घर छोड़कर भाग गया। परिजनों ने युवती को घर से निकाल दिया। करीब एक माह से पीड़िता दुबग्गा थाने के चक्कर लगा रही है, पर पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है।