शांदी का झांसा देकर 10वीं की छात्रा के साथ किया ऐसा, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

शांदी का झांसा देकर 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म में नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता का आरोप है कि, उनके घर में किरायेदार रहते हैं।

एक किरायेदार के घर अरुण पुत्र राजेंद्र मूल निवासी किनावा कासगंज यूपी का आना जाना लगा रहता था। आरोप है कि मार्च 2021 में किरायेदार महिला ने पीड़िता को अरुण के साथ बाजार से कुछ सामान लाने भेजा।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इस दौरान वह प्रिंस चौक के पास एक होटल ले गया और वहां जबरन शारीरिक संबंध बनाए। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने शादी का झांसा दिया। इसके बाद उसने कभी होटल तो कभी घर पर शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का आरोप है कि हाल में वह शादी की बात से मुकर गया और फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है। जल्द ही उसके बयान भी कोर्ट में दर्ज कराए जाएंगे।