माइके वालो द्वारा दहेज न दे पाने पर पति ने रेड लाइट एरिया में पत्नी को बेचा, जहाँ रोज़ लगती थी जिस्म की बोली

बिहार में कटिहार थाना कोढ़ा क्षेत्र की निवासी पीड़िता का निकाह अररिया जिला के मोहम्मद शमीम से लगभग 7 साल पहले हुआ था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,आरेाप है कि जो भी संभव हुआ पिता ने दान-दहेज के रूप में दिया, लेकिन और दहेज की इच्छा पाले ससुराल पक्ष दुल्हन काे प्रताड़ित करने लगे। बात बढ़ने पर साल 2015 में पंचायत भी हुई। जिसके बाद ससुराल पक्ष ने पीड़िता को घर रखने केा राजी हुए और अपने साथ ले गए, लेकिन दो दिन के बाद ही पीड़िता रहस्मय ढंग से लापता हो गई।

करीब 4 साल बाद अपने घर कटिहार पहुंची और आपबीती सुनाई। पीड़िता ने काेढ़ा थाने में तहरीर देते हुए मीडिया केा बताया कि दहेज न दे पाने पर शौहर और ससुरालवालों ने नशे की दवा देकर उसे बेहोश कर दिया था। बेहेाशी की हालत में कानपुर में चल रहे रेड लाइट एरिया में बेच दिया। जहां उसके जिस्म की रेाज बेाली लगती थी।

उधर आरक्षी अधीक्षक विकास कुमार ने कहा कि प्रथम दृष्टिया मामला सही पाया गया है। कोढ़ा थाना में केस दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। इसके लिए संभावित स्थानाें पर दबिश दी जा रही है।