Varanasi / India 25 April 2019 BJP party workers and supporters waved the Lotus print flags during PM Narendra Modi road show in Varanasi northern Indian state of Uttar Pradesh; Shutterstock ID 1385470790; Purchase Order: FIX0007020 ; Project: year in review; Client/Licensee: encyclopedia britannica

यूपी मे हो रही भाजपा की जीत, अखिलेश यादव रेस में पीछे , सर्वे मे हुआ खुलासा

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में कुछ ही महीने का वक्त बचा है। इस बीच एक और सर्वे में भाजपा की बड़ी जीत की बात कही गई है। टाइम्स नाउ-पोलस्ट्रैक के ओपिनियन पोल में यूपी में भाजपा के 239 से 245 सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया है।

यदि ऐसा होता है तो फिर 403 विधानसभा सीटों वाले यूपी में भाजपा को एक बार फिर से स्पष्ट बहुमत मिल जाएगा। 2017 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 300 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करके बड़े बहुमत के साथ सत्ता हासिल की थी। सर्वे में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगने का अनुमान जताया गया है। सर्वे के मुताबिक अखिलेश यादव की पार्टी 119 से 125 सीटों पर ही अटक जाएगी।

इससे पहले के सर्वे में भी भाजपा की ही सरकार बनने का दावा किया गया था। टाइम्स नाउ के सर्वे के मुताबिक बीएसपी एक बार फिर से बेअसर साबित होने वाली है और उसे महज 28-32 सीटें ही मिलने का अनुमान है।

लखीमपुर खीरी, हाथरस कांड में काफी चर्चा बटोरने वालीं प्रियंका गांधी की सक्रियता भी असर डालती नहीं दिख रही है। सर्वे के अनुसार कांग्रेस के लिए दहाई का आंकड़ा पार करना भी मुश्किल है। सर्वे के मुताबिक सिर्फ पश्चिम यूपी, दोआब जैसे क्षेत्रों में भी भाजपा सबसे आगे निकलती दिख रही है, जहां उसके कमजोर होने की बातें कही जा रही थीं। 

कभी बसपा का गढ़ कहे जाने वाले बुंदेलखंड में भाजपा एक बार फिर से परचम लहराती दिख रही है। सर्वे के अनुसार बुंदेलखंड की 19 में से 15 से 17 सीटें भाजपा के खाते में जा सकती है। वहीं सपा महज एक सीट पर ही सिमट सकती है। इसके अलावा बसपा को 2-5 और कांग्रेस को 1-2 सीटें मिलने का अनुमान है।

यूपी का दोआब क्षेत्र भी भाजपा की राजनीति के लिए ही उर्वर दिख रहा है। यहां भगवा दल को 71 में से 37-40 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा समाजवादी पार्टी को 26-28 सीटें और बसपा को 4 से 6 सीटें मिल सकती हैं। यही नहीं प्रियंका गांधी की बड़ी सक्रियता के बाद भी कांग्रेस को 0-2 सीट ही मिलने का अनुमान है।