कर्नाटक में पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर BJP की राज्य सरकार को चेतावनी- कल से होगा विरोध प्रदर्शन

कर्नाटक में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि अभी आवश्यक वस्तुओं और सार्वजनिक परिवहन की कीमतों में इजाफा होगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार नियंत्रित करनेी की कोशिश कर रही है, लेकिन कर्नाटक सरकार ने अचानक कीमतें बढ़ा दी।

कर्नाटक में पेट्रोल, डीजल, ईंधन में दाम बढ़ने को लेकर भाजपा विरोध प्रदर्शन पर उतर आई है। कई भाजपा नेता कीमतों में बढ़ोत्तरी को लेकर कर्नाटक सरकार पर निशाना साधा है। हुबली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि पेट्रोल, डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी से सार्वजनिक परिवहन और आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि कई देशों में अकाल की स्थिति है, वहीं युद्ध भी चल रहे हैं। इससे कीमतों में बढ़ती जा रही है। मोदी सरकार कीमतों को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है। लेकिन कर्नाटक सरकार ने अचानक कीमतों में बढ़ोत्तरी कर दी। इससे दैनिक जीवन में इस्तेमाल होने वाली आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं, राज्य सरकार को इसे वापस लेना चाहिए।”

वहीं बंगलूरू में कर्नाटक में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ भाजपा ने विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी। एलओपी आर अशोक ने कहा, “कांग्रेस सरकार कर्नाटक के लोगों को धोखा दे रही है। क्योंकि वे लोकसभा चुनाव हार गए हैं, इसलिए वे जनता से बदला ले रहे हैं। कल हम (भाजपा) न्याय के लिए विरोध प्रदर्शन करेंगी।”

वहीं कर्नाटक के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता जगदीश शेट्टार ने बढ़ी हुई कीमतों पर कहा कि “रोजमर्रा के विकास कार्यों और कर्मचारियों के वेतन के लिए पैसे नहीं हैं। राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें बढ़ाकर आम लोगों पर बोझ डालने का कदम उठाया है। यह अनुचित है, गारंटी योजनाओं और मुफ़्त योजनाओं के कारण विकास कार्यों के लिए पैसे नहीं हैं। हम गारंटी योजनाओं का विरोध नहीं कर रहे हैं. लेकिन क्या यह उचित है?”