इन चुनावों में भाजपा प्रदेश संगठन को लगातार हर जगह झेलना पड रहा विरोध

भाजपा प्रदेश संगठन में इन दिनों संगठन चुनाव चुनाव चल रहे है इन चुनावों में भाजपा प्रदेश संगठन को लगातार हर जगह विरोध झेलना पड रहा है वहीं इन संगठन चुनावों में पूर्व मुख्यमंत्री वसुधरा राजे गुट के कार्यकर्ताओं से लगातार संगठन के चुनावों में दूरी बनाई जा रही है वहीं राजे गुट के कार्यकर्ताओं और नेताओं को संगठन के चुनावों में मौका भी नहीं दिया जा रहा है. इसका असर भाजपा को आने वाले समय में भुगतना पडेगा.

भाजपा मुख्यालय में इन दिनों आने वाले भाजपा नेताओं में चर्चा है कि पूर्व मुख्यमंत्री राजे के गुट को संगठन चुनावों से दूरी रखने का परिणाम भाजपा संगठन को पहले विधानसभा उपचुनाव और निकाय चुनावों में भी भुगतना पडा है वहीं अब ये दूरी लगातार बढ रही है कि जिसका खामियाजा अब पंचायत चुनावों में भी भाजपा प्रदेश संगठन को भुगतना पडेगा.

राजे खेमे के ज्यादातर विधायक इस बार भी जीत कर आए है लेकिन वे बाहारी तौर पर तो संगठन के साथ है लेकिन अन्दर खाने वे सभी विधायक पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ खडे है वहीं पिछले दिनों पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जयपुर दौरे के दौरान भारी संख्या में भाजपा नेता, विधायक और कार्यकर्ता उनसे मिलने सिविल लाइन स्थित उनके निवास पर पहुंचे थे वे इस दौरान संगठन के नेताओं के बारे में विस्तार से राजे को संगठन के बारे में जानकारी देते थे. गौरतलब है कि एक समय में भाजपा के आला नेता जब पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री भी तब ये कहते थकते नहीं थे कि वसुंधरा राजे नहीं प्रदेश भाजपा है प्रदेश भाजपा ही वसुंधरा राजे है वहीं इस दौरान प्रदेश की राजनीतिक राजे के इर्द गिर्द ही थी लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है जिससे राजे खेमे में काफी नाराजगी व्याप्त है.