भाजपा अध्यक्ष पद से मनोज तिवारी की छुट्टी ,इन्हें सौंपी गई कमान

कोरोना संकट के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली प्रदेश इकाई में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मनोज तिवारी को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष पद से हटाते हुए उनकी जगह आदेश कुमार गुप्ता को पार्टी की कमान सौंप दी है। इस बाबत पार्टी के महासचिव अरुण सिंह की ओर से अधिकारिक लेटर भी जारी कर दिया गया है।आदेश गुप्ता को दिल्ली बीजेपी का नया अध्यक्ष बनाया गया है. वे मनोज तिवारी की जगह लेंगे.

भारतीय जनता राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने संगठनात्मक नियुक्ति संबंधी पत्र जारी किया है. जिसके मुताबिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आदेश कुमार गुप्ता को दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है.

यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी.

आदेश कुमार गुप्ता उत्तरी दिल्ली नगर निगम के पूर्व मेयर रहे हैं, अभी पश्चिमी पटेल नगर के काउंसलर हैं.

वहीं मनोज तिवारी नवंबर 2016 में दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष बनाए गए थे. मनोज तिवारी 2014 में भारतीय जनता पार्ठी की ओर से उत्तरी पूर्वी दिल्ली सीट से सांसद बने.

लेकिन मनोज तिवारी के नेतृत्व में दिल्ली बीजेपी विधान सभा चुनाव में कोई करिश्मा नहीं दिखा सकी. आम आदमी पार्टी के सामने बीजेपी दहाई अंकों तक नहीं पहुंच सकी.