असम में दूसरी बार बनेगी भाजपा सरकार, बहुमत का आकड़ा किया पार

असम विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में एक सीट पर बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट और दो सीटों पर कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है। ज्यादातर ‘एक्जिट पोल’ (मतदान के बाद सर्वेक्षणों) में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन की लगातार दूसरी बार जीत का अनुमान जताया गया है।

 

हालांकि असम में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की अगुवाई वाले ‘मित्रजोत’ और कांग्रेस नीत ‘महाजोत’ दोनों ही गठबंधन दलों ने राज्य में अगली सरकार बनाने का दावा किया है।

राज्य में 126 विधानसभा सीटों के लिए तीन चरणों में मतदान हुआ था जिसमें 74 महिलाओं समेत 946 उम्मीदवारों की कीमत का फैसला मतगणना के दौरान होगा।

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि हम सरकार बनाएंगे यह स्पष्ट है। जनता ने हमें आशीर्वाद दिया है। अभी आखिरी गिनती तक इंतजार करना पड़ेगा। अभी ट्रेंड हमारे पक्ष में है।

असम विधानसभा चुनावों की रविवार सुबह आठ बजे शुरु हुई मतगणना में प्रारंभिक रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 73 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस गठबंधन 34 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। असम में 53 सीटों पर भाजपा, 28 सीटों पर कांग्रेस, 3 सीटों पर एजेपी आगे चल रही है।

असम विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना रविवार सुबह से जारी है। असम मतगणना से आने वाले रुझानों से साफ हो रहा है कि यहां एक बार फिर भाजपा के अगुआई वाली एनडीए को जीत मिल सकती है।

भारतीय जनता पार्टी के नेता हेमंता बिस्वा सरमा जलुकबारी सीट से आगे चल रहे हैं।  126 सीटों में से 81 सीटों पर भाजपा पूर्ण बहुमत की ओर नजर आ रही है। कांग्रेस को 45 और अन्य को दो सीट मिलने की संभावनाएं हैं।