महाराष्ट्र में तबाह होने की कगार पर आई भाजपा, फडणवीस के साथ साथ ये मंत्री भी देंगे इस्तीफा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप-मुख्यमंत्री अजित पवार मंगलवार को इस्तीफा दे सकते हैं। सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को निर्देश दिया है कि 27 नवंबर को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट करा कर बहुमत सिद्ध कराया जाए।

शीर्ष अदालत के आदेश दिए जाने के बाद यह बात सामने आई है। इससे पहले सोमवार को संख्या बल दिखाने के लिए शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस ने संयुक्त रूप से अपने 162 विधायकों की सार्वजनिक परेड आयोजित की।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) व उसके सहयोगी अजित पवार गुट के 170 विधायकों का संख्या बल होने के दावे को गलत साबित करने के लिए पार्टियों द्वारा ऐसा किया गया। राजभवन में बीते शनिवार सुबह आठ बजे देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद व अजित पवार ने राजभवन में उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।