नागालैंड में भाजपा गठबंधन को जबरदस्त बढ़त, मिली इतनी सीटे

नागालैंड में 60 में से 57 सीटों पर रुझान आ गए हैं। भाजपा गठबंधन ने अच्छी बढ़त बनाते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। भाजपा गठबंधन 34 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस दो सीट पर ही आगे है। एनपीएफ दो सीट पर आगे है।

बताते चलें कि पूर्वोत्तर में भाजपा ने चुनाव पूर्व केवल एनडीपीपी से ही गठबंधन किया था। एग्जिट पोल में इस गठबंधन को ही जीतता बताया गया था। 2018 के विधानसभा चुनाव में इस गठबंधन ने कुल 30 सीटें जीती थीं। इनमें से 18 पर एनडीपीपी और 12 पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। कांग्रेस की बात करें तो यहां पार्टी को एक भी विधायक नहीं है।

नागालैंड की 60 विधासभी सीटों पर आज यानी गुरुवार को परिणाम घोषित किए जाने हैं। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई थी। यहा 27 फरवरी को मतदान कराए गए थे। नागालैंड में इस समय नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) और भाजपा गठबंधन की सरकार है। एनडीपीपी ने 40 सीटों पर तो वहीं भाजपा ने 20 सीटों पर चुनाव लड़ा। भाजपा के एक प्रत्याशी काझेतो किनिमी अकुलुतो सीट पर निर्विरोध जीत दर्ज कर चुके हैं।