BIRTHDAY SPL: 39 साल की हो गई मोहब्बतें की ये गर्ल, अपने से 4 साल छोटे एक्टर को कर रही हैं डेट

 मोहब्बतें गर्ल किम शर्मा 39 साल की हो गई है। किम बॉलीवुड में फ्लॉप रही लेकिन अपने अफेयर्स को लेकर वो हमेशा चर्चा में रहीं। किम कभी युवराज सिंह की गर्लफ्रेंड हुआ करती थीं। इन दिनों वो एक्टर हर्षवर्धन राणे को डेट कर रही हैं। दोनों की डेटिंग की खबरें बीते दिनों से ही आ रही है। दोनों को कई एक बार एक साथ देखा गया है। दोनों कभी डिनर डेट पर नजर आते है तो कभी दोनों मूवी डेट पर दिखते हैं। 

हालांकि अबतक दोनों रिलेशन छुपाते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब दोनों पब्लिक प्लेस पर भी एक दूजे का हाथ थामे नजर आते है। हाल ही में एक बार फिर से दोनों नजर आए है। दोनों एयरपोर्ट पर नजर आए है। इस दौरान ये कपल एक दूजे का हाथ थामे दिखाई दिए।

खास बात ये थी कि जब ये दोनों एक दूसरे को बाय कह रहे थे तो दोनों ने एक दूजे को किस भी किया। एयरपोर्ट पर भी दोनों ने जब एक दूसरे को किस किया तो वहां कई लोग थे। सभी ने इस नजारे को अपने कैमरे में भी कैद  किया।

ऐसे में लग रहा है कि दोनों अब अपने रिश्ते को छुपाने के मूड में बिल्कुल नहीं है। दोनों ही अपने रिलेशन को दुनियावालों के सामने दिखाना चाहते है। हालांकि अबतक दोनों ने खुलकर अपने रिश्ते को माना नहीं है।

हालांकि बीते दिनों ही हर्षवर्धन ने अपने रिश्ते को माना है। हर्षवर्धन ने कहा कि, आप बिल्कुल सही समझ रहे हैं। मैं इस वक्त रिलेशनशिप में हूं। लेकिन ये मेरी पर्सनल लाइफ है।

वो एक खुले सोच वाले इंसान हैं और कभी भी कोई चीज नहीं छिपाते। वो बहुत सपोर्ट‍िव है। उन्होंने मेरी हालिया रिलीज फिल्म पलटन भी देखी। किम को मेरी फिल्म और उनका काम काफी पसंद आया। हर्ष औऱ किम एक दूसरे का साथ सीरियस रिलेशनशिप में है।

किम शर्मा ने केन्या के बिजनेसमैन अली पुंजानी के साथ शादी की थी। अर्जुन के साथ किम की शादी ज्यादा दिन नहीं चली। जिसके बाद दोनों के बीच तलाक हो गया।

आपको बता दें किम शर्मा का सबसे चर्चित अफेयर युवराज सिंह के साथ रहा था। लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। किम शर्मा ने बॉलीवुड में फिल्म मोहब्बतें से एंट्री की थी। फिल्म हिट होने के बाद किम भी हिट हो गई। लेकिन बाद में आई उनकी फिल्में नहीं चली।