बिहार चुनाव : मुख्यमंत्री बनने के करीब पहुचा ये नेता, मतगणना जारी…

चुनाव आयोग ने 243 विधानसभा सीटों की मतगणना के लिए बिहार के 38 जिलों में 55 काउंटिंग सेंटर बनाए हैं।  पूर्वी चंपारण, सीवान, बेगूसराय और गया में तीन-तीन नालंदा, बांका, पूर्णिया, भागलपुर, दरभंगा, गोपालगंज, सहरसा में दो-दो मतगणना केंद्र बनाए गए हैं. 55 मतगणना केंद्रों में 414 हॉल बनाए गए हैं।

 

बता दें कि बिहार चुनाव से संबंधित आए कई एग्जिट पोल के अनुसार, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नीत विपक्षी महागठबंधन को सत्तारूढ़ नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस (एनडीए) पर बढ़त मिलती दिखी।

अधिकतर एग्जिट पोल में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नीत जद (यू) की सीटों की संख्या में कमी आने और राजद (RJD) को 243 सदस्यीय विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने की भविष्यवाणी की गई है।

बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसका फैसला आज होने जा रहा है। बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों के परिणाम आज यानि 10 नवंबर को आएंगे। इसके लिए मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है।

विधानसभा की सभी 243 सीटों पर तीन चरणों में 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को वोट डाले गए। वही, बिहार में बहुमत के लिए 122 का आंकड़ा चाहिए।