बिहार चुनाव : अंतिम चरण से पहले हुई इस नेता की मौत, अब क्या होगा आगे…

नीतीश कुमार के उक्त कथन को विपक्ष ने उनकी हार मान लेने और उनके राजनीति से सन्यास लिए जाने के बारे में सिंह ने कहा, ”ये दोनों गलत है. नीतीश जी के व्यक्तव्य का ऐसा कोई मतलब नहीं था. उनका ऐसा कोई आशय नहीं था और इसमें जो भी अर्थ निकाल रहे हैं.

 

अपने मन से अर्थ निकाल रहे हैं. वह अंतिम चुनावी सभा थी. वे स्वयं तो चुनाव नहीं लड़ रहे हैं. स्वयं चुनाव लड़ते और इस तरह का कोई व्यक्तव्य देते तो उसकी व्याख्या हो सकती थी.

वह तो उम्मीदवार के प्रचार के लिए गए थे. अंतिम चुनावी सभा थी तो उस संदर्भ में यह कह ही सकते हैं, जो उन्होंने कहा. अब ये लोग खुश हैं तो उनकी मर्जी है.”

हायाघाट विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार चिंटू सिंह का सामना राजद के भोला यादव और भाजपा के रामचंद्र साह से है। बताया जा रहा है कि राजद और भाजपा को चिंटू सिंह कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

इससे दो दिन पहले ही बिहार के समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार संजय दास को कुछ बदमाशों ने गोली मार दी थी। पुलिस के मुताबिक, इस घटना में जख्मी हुए संजय दास के बयान पर मुफ्फसिल थाने में नामजद आरोपी गुड्डू दास तथा तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। मुख्य आरोपी गुड्डू दास उर्फ गुड्डू कुमार को अरेस्ट भी कर लिया गया था। इस घटना में संपत्ति विवाद की बात सामने आई थी।

टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार देर रात जब वे प्रचार अभियान समाप्त कर अपने गांव दुगौली की तरफ लौट रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग उनकी कार के सामने आए और उसे रोका।

इसके बाद बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। चिंटू सिंह जख्मी होकर वहीं गिर गए। चिंटू सिंह को DMCH में भर्ती कराया गया है। वहीं, अभी पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।

फिलहाल ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि गोली मारने वाले बदमाश कौन थे और इस घटना के पीछे क्या कारण हो सकता है। चिंटू सिंह के होश में आने के बाद उनका भी बयान लिया जाएगा।

बिहार में तीसरे और अंतिम चरण का चुनाव शनिवार को होने वाला है। इसके लिए प्रचार अभियान भी गुरुवार शाम रुक गया। इस बीच इस बीच दरभंगा के हायाघाट विधानसभा के निर्दलीय उम्मीदवार रविन्द्र नाथ सिंह उर्फ चिंटू सिंह को गोली मारे जाने की खबर मिली है।

अज्ञात हमलावरों ने गुरुवार देर रात चिंटू सिंह को गोली मार दी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, उनकी हालत गंभीर है और अस्पताल में उन्हें एडमिट कराया गया है।