लॉकडाउन के बीच बिग बॉस की इस कंटेस्टेंट की हालत हुई ख़राब, अस्पताल में करना पड़ा भर्ती

दोबारा बीमार पड़ने से एक बार फिर से एक्ट्रेस को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। इस बारें में उनके पति ने ही जानकारी दी है।इससे संभावना के सोशल मीडिय फैन्स परेशान हो गए। लोग उनके जल्दी ठीक हो जाने की कामना कर रहे हैं।

 

 

यह जानकारी इस तरह से सामने आई क्योंकि संभावना सेठ हर रोज अपने सोशल मीडिया फैन्स के लिए वीडियो ब्लॉग बनाती हैं। ऐसे में उनके पति ने नैतिकता के आधार पर उनके फैन्स को उनकी हालत के बारे में बता दिया है।

उनके पति अविनाश द्विवेदी ने संभावना सेठ के ही आध‌िकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से यह जानकारी दी कि “बीती रात सभावना को अस्तपाल में भर्ती कराना पड़ा था।

उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। लेकिन बाद में उन्हें छुट्टी मिली और सुबह करीब 5 बजे हम दोनों घर लौट आए, हालांकि अब फिर से उन्हें लेकर अस्पताल जा रहा हूं, इसलिए आज का वीडियो ब्लॉग आपको नहीं मिल पाएगा।

इस जानकारी के सामने आने के बाद कई लोगों ने पूछा कि संभावना को क्या हुआ है? कई लोगों ने पूछा कि संभावना इस तरह अचानक से दो-दो बार अस्पताल जाने की पीचे वजह क्या है।

इस पर उनके फैन ने कहा कि उन्होंने अपने पुराने वीडियो में ब्लॉग में एक बार इसकी चर्चा की थी कि उन्हें ब्लड प्रेसर संबंधी कुछ परेशानी है। हालांकि अभी भी उनके बीमारी को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है।

बिग बॉस (Bigg Boss) की एक्स कंटेस्टेंट रहीं संभावना सेठ की तबीयत लॉकडाउन के दौरान बीमार हो गई हैं। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस के पति ने दी है।

जानकारी के अनुसार एक रात पहले ही उनकी तबीयत बिगड़ने पर संभावना को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था, लेकिन सुबह 5 बजे डॉक्टर ने उनको छुट्टी दे दी थी। वो घर भी आ गई थीं। लेकिन बाद में फिर से उनकी हालत खराब हो गई।