‘कालीन भैया’ के घर पहुंचे बिग बॉस फेम दीपक ठाकुर, बोले-मुंबई में अपनों का एहसास

बिग बॉस 12 में नजर आ चुके दीपक ठाकुर को भला कौन नहीं जानता है। सलमान खान के इस शो में दीपक ने अपनी एक अलग पहचान बना ली थी। बिहार के गायक को लोगों ने शो में काफी पसंद भी किया। हालांकि वह बिग बॉस के विनर नहीं बन सके।

शो के फिनाले के बाद दीपक जैसे कहीं गुमनामी में खो से गए थे। लेकिन अब हाल ही में दीपक बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के साथ नजर गणेश पूजा करते हुए नजर आए।

दीपक ठाकुर ने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी पोस्ट करते हुए लिखा है- ‘मुंबई में अपनों का एहसास…’। इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस इस पोस्ट पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। दीपक ने एक सोशल मीडिया पर वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें पकंज त्रिपाठी के साथ वह गणेश बप्पा की आरती करते हुए दिखाई दे रहे हैं।