बड़ी ख़बर : उत्तर भारत में हुआ 1900 लोगों…, 30 लाख से ज्यादा लोगों का…

एक रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि उत्तर हिंदुस्तान में इस वर्ष बाढ़ से 1900 लोगों की मौत हो गई है जबकि 30 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। इस रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि मौसम से जुड़ी ऐसी घटनाएं जलवायु परिवर्तन के कारण हुई हैं।

 

ब्रिटिश संगठन ‘क्रिश्चियन एड’ ने शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में ोबताया कि फोनी चक्रवात जैसी मौसमी घटनाओं से 10 अरब डालर का नुकसान हुआ है जबकि देश भर में एक करोड़ पेड़ उखड़ गए। रिपोर्ट के अनुसार चक्रवात फोनी 20 सालों में हिंदुस्तान में आया सबसे शक्तिशाली तूफान था। यह तूफान दो से चार मई 2019 के दौरान हिंदुस्तान और बांग्लादेश पहुंचा। फोनी के असर से 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलीं।

रिपोर्ट में बताया गया है कि मई और जून में एशिया में 28 अरब अमेरिकी डॉलर का नुकसान हुआ। चक्रवात फोनी हिंदुस्तान और बांग्लादेश में आया, चीन के कुछ हिस्सों में 60 साल की तुलना में अधिकतम बारिश हुई, वहीं उत्तर हिंदुस्तान में मजबूत मॉनसून से अनेक हिस्सों में बाढ़ आई, जिसमें 1900 लोग मारे गए।