बिग बॉस 13 : आरती से मिल रो पड़ा ये एक्टर, कहा कई सालो से…

पिछले कुछ दिनों से आरती सिंह लगातार चर्चा में हैं। आरती सिंह ने भी हाल ही में शो पर खुलासा किया था कि 13 साल की उम्र में उनके साथ घर में रेप की कोशिश की गई थी।

 

आरती सिंह ने हाल ही में शो पर खुलासा किया था कि 13 साल की उम्र में घर के ही नौकर ने उनके साथ रेप करने का प्रयास किया था। बहुत मुश्किल से वो खुद को बचा पाई थीं।

उनकी यह बात सुनकर सभी अन्य प्रतिभागी हैरान रह गए थे। आरती के इस खुलासे पर उनकी भाभी कश्मीरा शाह ने अपना रिएक्शन दिया। उनकी यह बात सुनकर शो के सभी कंटेस्टेंट चौंक गए थे।

आरती के इस खुलासे पर उनकी उनकी भाभी कश्मीरा भी हैरान हो गई थीं। कश्मीरा का कहना है कि उन्हें इस बारे में नहीं मालूम था। कश्मीरा का कहना है कि,” आरती के भाई कृष्णा को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी.

कश्मीरा ने कहा कि काश आरती ने उन्हें और कृष्णा को इस बारे में बताया होता तो वो उस इंसान को छोड़ती नहीं, जिसने आरती के साथ ये गंदी हरकत की”।

बिग बॉस 13 पिछले चार महाने से कलर्स पर आ रहा है। कई प्रतियोगियों ने घर छोड़ दिया जबकि कई ने वाइल्ड कार्ड एंट्री की है। दर्शकों ने प्रतियोगियों को एक-दूसरे के साथ लड़ते देखा है और यहां तक कि उनके बीच बदलते समीकरणों को भी देखा है।

अब चार महीने के बाद, बिग बॉस घर के अंदर प्रतियोगियों को उनके परिवारवालों से मिलने की इजाजत मिली है। बिग बॉस शो में जब आरती सिंह से मिलने उनके भाई कृष्णा पहुंचे तो वो रो पड़ीं। भाई कृष्णा भी लंबे समय बाद बहन से मिलकर इमोशनल हो गए। ये सब आने वाले एपीसोड में दिखाया जाएगा।