भारत और चीन के बीच हुआ ये, अमेरिका कर रहा है निगरानी…

चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की गतिविधियों को अस्थिर करने वाला करार देते हुए कहा कि वह पूर्वी और दक्षिण चीन सागर में अपना आक्रामक व्यवहार जारी रखे हुए है।

 

चीन के साथ भारत के सीमा विवाद के बीच परमाणु ऊर्जा से संचालित विमान वाहक पोत यूएसएस निमित्ज के नेतृत्व में अमेरिकी नौसेना के एक हमलावर बेड़े ने अंडमान निकोबार द्वीपसमूह के तट के पास भारतीय युद्ध पोतों के साथ सोमवार को एक सैन्य अभ्यास किया।

अमेरिकी रक्षामंत्री ने यह बात पूर्वी लद्दाख और दक्षिण चीन सागर में चीन की सैन्य आक्रामकता फिर से बढ़ने के बीच एक सुरक्षा सेमिनार को संबोधित करते हुए यह कही।

एस्पर ने दोनों देशों के बीच तनाव पर पूछे गए गए एक सवाल के जवाब में कहा, हम भारत और चीन के बीच स्थिति की, वास्तविक नियंत्रण रेखा पर जो कुछ हो रहा है उसकी बहुत करीब से निगरानी कर रहे हैं और हमें यह देखकर अच्छा लगा कि दोनों पक्ष तनाव घटाने की कोशिश कर रहे हैं।

अमेरिकी रक्षामंत्री मार्क एस्पर ने मंगलवार को कहा कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत और चीन के बीच स्थिति की अमेरिका बहुत करीब से निगरानी कर रहा है।

एस्पर ने चीन सेना की आक्रामक गतिविधियों को क्षेत्र को अस्थिर करने वाला बताया। उन्होंने अमेरिका और भारत सैन्य सहयोग का जिक्र करते हुए यह भी कहा कि भारत के साथ अमेरिका का संबंध 21वीं सदी के सबसे महत्वपूर्ण रक्षा संबंधों में एक है।