सेब खाने से पहले जान ले ये बात, वरना हो जायेंगे परेशान

सेब को खाने से पहले आपको इसके बीजों को अच्छी तरह हटा देना चाहिए। शायद आपको जानकर हैरानी हो कि सेब का बीज पेट के अंदर जाते ही जहरीला हो सकता है। बीज में अमिगडलिन नाम का एक तत्व होता है जो पेट के अंदर पाए जाने वाले एंन्जाइम के संपर्क में आते ही सायनाइड बनाने लगता है।

सेब को सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। कहा जाता है की अगर आप रोज एक सेब का सेवन करते हैं तो आपको कभी भी डाॅक्टर के पास जाना नहीं पडेगा। लेकिन इसे खाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है। अन्यथा आपको लाभ के स्थान पर हानि उठानी पड सकती है।