शादी से पहले जरूर करे ये काम , पति-पत्नी के रिश्ते के लिए बेहद जरूरी

लड़की और लड़के दोनों की पढ़ाई को लेकर स्पष्टता। दोनों के पास क्या डिग्रियां हैं या क्या वे आगे भी पढ़ाई करेंगे, आदि लड़का या लड़की के जॉब को लेकर स्पष्टता।

यदि लड़की या लड़का इकलौता है तो उसकी जिम्मेदारियों से सम्बंधित स्पष्टता। लड़के-लड़की के आर्थिक स्तर से सम्बंधित स्पष्टता। रिश्तेदारों से सम्बंधित स्पष्टता। यदि कोई ऐसी बात किसी रिश्तेदार से सम्बंधित है जो आगे जाकर रिश्तों में खटास पैदा कर सकती, तो उसे अवश्य स्पष्ट करें।

खान-पान या पहनावे को लेकर स्पष्टता। हालांकि यह बहुत ही सामान्य चीजें हैं लेकिन कई बार इनकी वजह से भी दो लोगों और दो परिवारों के रिश्ते टूटते हैं। ब्लड ग्रुप व ब्लड संबंधी अनियमितताओं की जांच।