सैन्य बैठक से पहले चीन ने भारत को दी ये बड़ी धमकी, कहा एक बार में…

चीन ने अपने मुखपत्र में लिखा है कि लंबे समय से अमेरिका चीन पर रणनीतिक दवाब बनाने के लिए भारत का समर्थन कर रहा है। जिससे भारत ने धीरे-धीरे रणनीतिक श्रेष्ठता का भ्रम पाल लिया है। उसे यह भ्रम है कि ऐसा करने से चीन उसे रियायत दे देगा। अखबार कहता है कि भारत को चीन की बातों में नहीं आना चाहिए।

वह कहते हैं कि अमेरिका दो देशों के विवाद को अपनी ओर खींचना चाहता है ताकि चीन पर रणनीतिक दवाब बनाया जा सके। वह भारत को इसके लिए उकसा रहा है वह दोनों देशों के विवादों का फायदा उठाना चाहता है.

इसलिए भारत का साथ दे रहा है। वह बस मौके की तलाश कर रहा है इसके अलावा चीन भारत को गीदड़भभकी देते हुए कहता है कि चीन भारत का नुकसान नहीं करना चाहता।

चीन और भारत के बीच सीमा पर तनाव बना हुआ है। जिसको कम करने के लिए शनिवार सुबह 9 बजे से दोनों देशों के सैन्य नेताओं के बीच बैठक चल रही है मगर इस बैठक से पहले चीन के मुखपत्र माने जाने अखवार ग्लोबल टाइम्स ने भारत को गीदड़ भभकी दी है। चीन ने कहा है कि अमेरिका भारत का इस्तेमाल चीन के खिलाफ कर रहा है। हम भारत को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते।