चुनाव से पहले मनोज तिवारी ने खोला भाजपा का ये बड़ा राज़, कहा:’इसलिए मुसलमानों को नहीं देते…’

राजधानी दिल्ली में वोटिंग से पहले भारतीय जनता पार्टी अपने चुनाव प्रचार में आक्रामक हो चुकी है। दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी खुलकर अपने विचार भाषणों और इंटरव्यू में सामने रख रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने एक ऐसे प्रश्न का उत्तर भी दिया है, जो सभी इलेक्शनों से पहले भारतीय जनता पार्टी के सामने खड़ा किया जाता है।

कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी पर मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट नहीं देने का आरोप लगाते रहे हैं। इसका जवाब हिंदी अखबार दैनिक भास्कर को एक इंटरव्यू के दौरान दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दिया है।

जब मनोज तिवारी से पूछा गया कि क्यों भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा इलेक्शन में एक भी मुस्लिम को प्रत्याशी नहीं बनाया? तो उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी उन्हीं मुस्लिम प्रत्याशी को टिकट दे सकती है, जहां मुस्लिम इलाके हैं। लेकिन हम टिकट दे देते हैं तो वे जीतते ही नहीं हैं। इसलिए हम दूसरा विकल्प चुनते हैं।

मनोज तिवारी ने एक उदाहरण देते हुए बताया कि रामपुर में मुख्तार अब्बास नकवी को भी नहीं जिताया। हम उन्हें राज्यसभा से लाकर मंत्री बनाते हैं। मोहसिन भाई को विधायक बनाकर लाए हैं। वे यूपी में मंत्री हैं।