गिरफ्तारी से पहले मास्टरमाइंड विकास दुबे ने चिल्लाकर बोला ये, जानकर उड़े लोगो के होश

उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने गया विकास दुबे तभी सिक्योरिटी गार्ड की नजर में आ गया, जब अंदर जा रहा था। सिक्योरिटी गार्ड ने उससे पूछा तो आनाकानी करने लगा और सिक्योरिटी गार्ड के साथ झूमा झपटी की।

 

जब सिक्योरिटी गार्ड के कहने पर भी विकास दुबे नहीं रुका और उज्जैन मंदिर के अंदर घुस गया तो सिक्योरिटी गार्ड ने पुलिस को बुलाया। पुलिस को चारों तरफ से गिरते हुए देखकर विकास दुबे चिल्लाता हुआ बोला “मैं कानपुर वाला विकास दुबे हूं।”

उल्लेखनीय है कि इससे पहले विकास दुबे के मामा समेत उसके चार सहयोग व उत्तर प्रदेश पुलिस एनकाउंटर कर चुकी है, जबकि उसकी पत्नी और मां को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में करीब 100 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस सूत्रों का दावा है कि मीडिया के समक्ष आत्मसमर्पण करने को तैयार बैठा विकास दुबे तब दबोच लिया गया जब महाकाल मंदिर में दर्शन कर रहा था। हालांकि उसने पुलिस के पकड़े जाने के वक्त कहा कि वह विकास दुबे है और उज्जैन भगवान महाकाल के दर्शन करने आया है।

उत्तर प्रदेश के कानपुर के कुख्यात अपराधी और पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी विकास दुबे को गुरुवार को मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया।