झारखंड में मुख्यमंत्री बनने से पहले हेमंत सोरेन को बीजेपी ने दिया ये बड़ा मौका, कहा जल्दी से जल्दी…

झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमत सोरेन ने रविवार यानी आज के दिन झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। आपको बता दें कि राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू उन्हें राजधानी के मोरहाबादी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। उनके साथ झामुमो के प्रो. स्टीफन मरांडी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव के भी मंत्री पद की शपथ लेने की संभावना है।

 

गौरतलब है कि 44 वर्षीय झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन राज्य में दूसरी बार मुख्यमंत्री का पद संभालेंगे। इसके पहले वह 2013 में कांग्रेस गठबंधन की सरकार में मुख्यमंत्री रह चुके हैं। बता दें कि राज्य में सरकार गठन की गहमागहमी के बीच शनिवार (28 दिसंबर) को राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदला। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह के रांची पहुंचते ही प्रदेश के नेताओं ने उनसे पेंच वाले मुद्दों को जल्दी से जल्दी सुलझाने का आग्रह किया।

वहीँ कांग्रेस कोटे से रविवार (29 दिसंबर) को मंत्री की शपथ लेने वाले नेता के नाम तय करने के लिए कहा। प्रदेश कांग्रेस के तीन नेताओं रामेश्वर उरांव,आलमगीर आलम और राजेंद्र सिंह के बीच इसे लेकर होड़ थी। आरपीएन सिंह चार बजे हेमंत सोरेन के आवास पर पहुंचे।