फटे दूध के पानी से अपने चेहरे को बनाए सुंदर , जानिए कैसे…

सोने से पहले पानी से चेहरा धो लें। इसके बाद कॉटन पर सीरम की कुछ बूंदे डालकर फेस पर लगाएं।  इसके बाद उंगलियों की मदद से 2-5 मिनट के लिए फेस की मसाज करें। ऐसा करने के बाद आप सो जाएं और सुबह फेसवॉश कर लें।

सामग्री कच्चा दूध- 1 कप नींबू- 1/2 ग्लिसरीन- 1 बड़ा चम्मच हल्दी- चुटकीभर इसके लिए आप सबसे पहले दूध को गर्म करें। – इसके बाद इसमें नींबू मिक्स करें और इसे अच्छे से मिलाएं।  फिर दूध फटने पर इसे छान लें और इसे स्प्रे बोटल में भर लें।  अब इसमें हल्दी और ग्लिसरीन मिक्स करके फ्रिज में रखें।

गर्मी के मौसम में अक्सर दूध फटने की परेशानी होती है। ऐसे में महिलाएं इसका पनीर बनाकर यूज करती हैं। वहीं इसके बचे पानी को बेकार समझ कर फेंक देती हैं। आपको बता दें कि इस पानी में एसिड और पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं।

इसे आप सीरम की तरह भी यूज कर सकते हैं। यह स्किन को गहराई से साफ करके उसे सॉफ्ट, मुलायम जवां और ग्लोइंग बनाता है। इसके साथ ही स्किन की ड्राइनेस दूर कर इसे नमी बरकरार रखता है। इसी बीच आज हम आपको फटे दूध से सीरम बनाने का यूज करने का तरीका बताने जा रहे हैं।