BDAY SPL: इन दिनों टीवी स्टार करण कुंद्रा को डेट कर रही अनुषा दांडेकर

बॉलीवुड की बिंदास हीरोइन अनुषा दांडेकर आज अपना 36वां बर्थडे मना रही हैं। बॉलीवुड में आने से पहले अनुषा एमटीवी वीजे और सिंगर के तौर पर काफी मशहूर थी। अनुष्का का जन्म 9 जनवरी 1982 में मराठी परिवार में जन्म लिया था।

अनुषा ने अपने करियर की बात शुरुआत साल 2002 में 19 साल की उम्र में की थी। उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने के लिए मुंबई का रुख लिया और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म मुंबई मैटनी से की थी।

उसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आईं जैसे- विरुद्ध, एंथोनी कौन है? , हेल्लो, सिटी ऑफ़ गोल्ड, लालबाग परेल, डेली-बेली, जय जय महाराष्ट्र माजा और भावेश जोशी सुपर हीरो आदि। इन सभी फिल्मों में उन्हें खूब पसंद किया गया। वहीं उसके बाद अनुषा ने टीवी की दुनिया में कदम रखा जहां उनका पहला शो एमटीवी चैनल का शो एमटीवी डांस क्रू रहा।

इन सभी में के लिए इन्हें साल 2008 में बेस्ट वीजे का पुरस्कार भी मिला। यही नहीं कई शो के लिए अनुषा जज भी बनी। अनुषा इन दिनों टीवी स्टार करण कुंद्रा को डेट कर रही है। करण और अनुषा पिछले 2 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों MTV Troll Police में भी नजर आएंगे।

अनुषा दांडेकर अपने इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती हैं इन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कई हॉट एंड सेक्सी वीडियो भी शेयर किए हुए हैं। जिसे दर्शक काफी संख्या में पसंद भी करते हैं। यही नहीं अनुषा अपनी फिटनेस का भी पूरा ख्याल रखती हैं इसके लिए वह योगा भी करती हैं और काफी समय जिम में वर्कआउट करती हैं।

अनुषा ने एक क्लोथिंग ब्रॅन्ड शुरू किया है। उन्‍होंने सिर्फ लेडीज के लिए lingerie के कपडे का ब्रॅन्ड शुरू किया है। अनुषा एक्ट्रेस श‍िबानी दांडेकर की बहन हैं। श‍िबानी इन द‍िनों अभिनेता फरहान अख्‍तर के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में हैं।