बेसन की रोटी खाने से मिलता है ये लाभ , जानकर हो जाएगे हैरान

फिट रहने के लिए लोग तरह-तरह के जतन करते हैं। कोरोना की वजह से दिनभर घर पर रह रहे ज्यादातर लोगों का फैट बढ़ गया है। अगर आप भूखे नहीं रह सकते तो खान-पान में थोड़ा सा बदलाव करके खुद को मेनटेन रख सकते हैं। वजन कंट्रोल रखने से सिर्फ आप स्मार्ट ही नहीं दिखते बल्कि हेल्थ के लिहाज से यह बेहद जरूरी है। इसके लिए आप अपने डिनर में थोड़ा सा बदलाव कर सकते हैं।

अगर आपको तरह-तरह के ग्रेन्स का स्वाद नहीं पसंद तो रात के समय गेहूं के आटे की जगह बेसन की रोटी बनाएं। यह रोटी चटनी या अचार के साथ भी काफी टेस्टी लगती है। आप इसे दाल, पनीर या किसी सब्जी के साथ खाएं तो भी आपको स्वाद मिलेगा साथ ही रात के वक्त कार्बोहाइड्रेट खाने से बच जाएंगे।

वजन कम करने वाले ज्यादातर लोग रात में कार्बोहाइड्रेट खाने से बचते हैं। इस चक्कर में कई लोग सिर्फ दाल पीकर सोना शुरू कर देते हैं। या हल्की-फुल्की प्रोटीन डायट लेकर सो जाते हैं।

हालांकि कई बार लोगों का चावल या रोटी के बिना पेट नहीं भरता। ऐसे में आप शाम के समय बेसन की मिस्सी रोटी डिनर में खा सकते हैं। बेसन प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है। इसकी रोटी खाने से आपको लंबे वक्त तक भूख भी नहीं लगती। इंटरमिटेंट फास्टिंग करने वालों के लिए यह बेस्ट ऑप्शन है।

बेसन में प्रोटीन, फोलेट, विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर होता है। इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है। साथ ही शुगर भी कंट्रोल रहता है। इसे बनाना बेहद आसान है। बेसन में थोड़ा सा नमक मिलाएं। इसमें प्याज, धनिया, हरी मिर्च बारीक काटकर मिलाएं और आटा गूंध लें। इस आटे से रोटी बनाएं और इसमें घी लगाकर खाएं। रोटी इतनी टेस्टी होती है कि आप सिर्फ लहसुन के अचार, चटनी या किसी भी सब्जी के साथ खा सकते हैं।