मुस्लिमों को तगड़ा झटका, इस देश में बुर्का पहनने पर लगा बैन

आपको बता दें कि इससे पहले साल 2019 में किए गए सर्वेक्षेण में साफ हुआ था कि स्विटजरलैंड में 5.5 फीसदी लोग मुस्लिम हैं। इनमें से अधिकांश लोग यूगोसलाविया के हैं। स्विटजरलैंड पहला राष्ट्र नहीं है.

 

जहां महिलाओं के बुर्का पहनने पर रोक लगाई गई हो। इसके अलावा डेनमार्क, बेल्जियम, हॉलैंड, इटली, स्पेन और जर्मनी में भी बुर्का पहनने पर रोक लगाई जा चुकी है।

जर्मनी की यूनिवर्सिटी ऑफ ल्यूकरीन की रिसर्च के अनुसार स्विटजरलैंड में लगभग कोई भी बुर्का नहीं पहनता। केवल 30 प्रतिशत महिलाएं निकाब पहनती हैं। स्विटजरलैंड की कुल जनसंख्या में 5 प्रतिशत लोग मुस्लिम हैं।

यह मूल रूप से तुर्की, बोस्निया और कोसोवो के रहने वाले हैं। स्विज पीपल्स पार्टी के अध्यक्ष मार्को चीसा ने इस निर्णय को राहत देने वाला बताते हुए खुशी जाहिर की है। इस्लामिक सेंट्रल काउंसिल ने कहा है कि ये बैन मुस्लिमों के लिए निराशाजनक निर्णय है।

स्विटजरलैंड में पब्लिक जगहों पर बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।स्विटजरलैंड की कैंटन ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया है। इस संबंध में वोटिंग के आधिकारिक नतीजों के मुताबिक 51.2 फीसदी मत इस प्रस्ताव के समर्थन में पड़े। इससे पहले भी कई मुस्लिम बहुल देशों में इस तरह का बैन लगाया गया है।