शादी के बाद ऐसे लुक में नजर आई अथिया शेट्टी , देख मचा हडकंप

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी का एक ताजा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह एक सलून से बाहर निकलती नजर आ रही हैं। वीडियो पर केएल राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

लूज शर्ट और रिप्ड जींस में अथिया शेट्टी सलून से निकलकर सीधे अपनी आलीशान ऑडी कार में बैठ जाती हैं। खुले बालों में अथिया शेट्टी का यह सादा लुक ही उनकी ट्रोलिंग की वजह बना है। एक यूजर ने कमेंट किया- एटिट्यूड देखो, क्यों पीछे पड़ते हो इनके। इगनोर करो। भाव अपने आप नीचे आ जाएंगे।

वजह है शादी के चंद दिन बाद अथिया शेट्टी का बिना मंगलसूत्र और सिंदूर के नजर आना। अथिया इस वीडियो में बिलकुल कैजुअल लुक में हैं और पापाराजी को बिना खास अटेंशन दिए सीधे गाड़ी में जाकर बैठती नजर आ रही हैं।