22 साल की उम्र में हुआ इस एक्ट्रेस का निधन , यहाँ मिला शव

अभी इसकी जांच जारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेटफ्ल‍िक्स पर रियलिटी शो ‘टेरेस हाउस’ के आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोग उन पर निशाना साध रहे थे।

 

रियलिटी शो ‘टेरेस हाउस’ टोक्यो के एक घर में रह रहे तीन महिलाओं और तीन पुरुषों पर बेस्ड था। फिलहाल इस शो को कोरोना वायरस के चलते बंद कर दिया गया था।

उनकी मौत की खबर से उनके को-स्टार्स और फैंस सदमे में हैं। यहीं पर उनकी मौत के बाद उनके फैंस ने पर हाना को टॉर्चर करने वाले मैसेजेज पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। फैंस हाना को ट्रोल करने वाले लोगों पर नाराजगी जता रहे हैं।

बता दें कि हाना किमूरा ने अपनी मौत से दो दिन पहले ही सोशल मीडिया पर गुडबाय का मैसेज दिया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बिल्ली के साथ एक फोटो शेयर की थी और उन्होंने एक मैसेज लिखते हुए अपने फैन्स को ढेर सारा प्यार दिया और कहा कि हमेशा खुश रहना।

बता दें कि हाना ही नहीं बल्कि हाना किमूरा की मां क्योको भी एक प्रो-रेसलर रह चुकी हैं। वो मैडिसन स्क्वायर गार्डन में जापान प्रो-रेसलिंग और यूएस रिंग ऑफ ऑनर द्वारा आयोजित एक इवेंट में परफॉर्म कर चुकी हैं।

उनका शव उनके घर में पाया गया था। हाना के ऑर्गेनाइजेशन स्टारडम रेसलिंग ने शनिवार को उनकी मौत की पुष्टि की है। 22 साल की उम्र में हाना की मौत हो जाने से उनके फैंस को गहरा सदमा लगा है। हालांकि अभी तक हाना की मौत की वजहों का पता नहीं चल पाया है।

नेटफ्ल‍िक्स के पॉपुलर रियलिटी शो ‘टेरेस हाउस’ की स्टार हाना किमूरा का महज 22 साल की उम्र में निधन हो गया। हाना किमूरा जापानी प्रो-रेसलर भी थीं।