चाय के साथ 10 मिनट में सर्व करे टेस्टी होममेड बिस्कुट, बस देखे यह आसान विधि

आवश्यक सामग्री
मैदा(Plain flour): 200 ग्राम
बेकिंग पाउडर(Beking Powder): 1/2 चम्मच
घी/बटर(Ghee): 2 चम्मच
अजवाइन(Ajwain): 1/2 चम्मच
पानी(Water): 1 कप आटा शानने (लगाने) के लिए


तेल(Oil): तलने के लिए
बनाने की विधि
1. सबसे पहले किसी बड़े कटोरे में मैदा ले ले |
2. फिर उसमे बेकिंग पाउडर, घी, नमक और अजवाइन डाल दे और उसे 2 मिनट तक मसाले |
3. फिर उसमे थोड़ा थोड़ा पानी डालकर उसको सहने और उसका एक डो तैयार करे |
4. और हमने इसका एक अच्छा सा डो तैयार कर लिया है | अब इसे ५ मिनट के लिए ढककर छोड़ दे |
5. अब उसे निकले और उसका एक छोटा लोई बना ले |
6. फिर उसे रोटी के जैसा पतला बेल ले |
7. फिर उसे किसी भी डिब्बे कि ढक्कन से गोल गोल ले |
8. फिर उसके बिच के थोड़ा थोड़ा काट दे |
9. अब दो टिक्कियों को एक साथ करके आपस में चिपका दे |
10. और फिर उसे एक बार और काट दे ताकि उसका शेप गोल ही रहे |
11. और आप देख सकते है कि हमारी एक बिस्कुट बन गयी है, ऐसे ही करके पूरा बना ले |
12. अब गैस पे तेल रख दे और थोड़ी देर बाद उसमे बिस्कुट को डाल दे |
13. दोनों तरफ पक जाने पे उसे टिस्सु पेपर पे निकाल ले |
14. और हमारी बिस्कुट बनकर तैयार है |
इसे अगर आप तोड़कर देखेंगे तो ये बहुत ही अच्छा है |