लॉकडाउन में घर पर पिज्जा बनाते दिखी दीपिका, पति रणवीर ने शेयर किया ये विडियो

कोरोना वायरस के चलते लागू लॉकडाउन के दौरान दीपिका पादुकोण किचन में काफी समय व्यतीत कर रही हैं। वह लगातार सोशल मीडिया पर नई-नई चीजों की फोटोज और वीडियोज पोस्ट कर रही हैं। फैन्स भी इन सभी का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं।

एक्टर रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कई फोटोज शेयर की हैं, जिसमें दीपिका पिज्जा बनाते हुए देखी जा सकती हैं। अपना एक वीडियो पोस्ट करते हुए रणवीर ने कहा कि आज तो मैं दीपिका के हाथ के बड़े-बड़े पिज्जे खाऊंगा। इसके बाद उन्होंने दीपिका के पिज्जा बनाते हुए की कई फोटोज और क्लिप्स शेयर कीं। उन्होंने दीपिका पादुकोण को ‘चीजी लवर’ बताया।

वहीं, कुछ समय पहले रणवीर ने कई फोटोज शेयर की थीं, जिसमें दीपिका पादुकोण थाइलैंड की डिशेज बना रही थीं। उन्होंने थाई ग्रीन करी, टॉम यम सूप और थाइ सलाद बनाए थे।