यूपी निकाय चुनाव की तारीख पक्की होते ही उम्मीदार कर रहे ये काम , टिकट पाने के लिए…

यूपी निकाय चुनाव की तारीख पक्की होते ही संभावित उम्मीदार टिकट हथियाने की जुगत में लग गए हैं। टिकट हासिल करने के साथ क्षेत्रवार वोटों के भी गुणाभाग में लग गए हैं। अलीगढ़ नगर निगम 2017 का चुनाव 70 वार्डों पर हुआ था और इस बार 90 वार्डों पर होगा।

इस बार 20 नए वार्ड मेयर पद के उम्मीदवारों के लिए चुनौतीपूर्ण होंगे। अभी तक यह गांव थे और अब नगर निगम में शामिल हुए हैं। विपक्ष ने शुरूआत में इन गांवों का विरोध किया था, लेकिन शासन ने अनुमति दे दी थी।

नगर निगम सीमा में शामिल हुए 16 गांवों को लेकर राजनीतिक दल गुणा भाग में जुट गए हैं। 16 गांवों में करीब 70 हजार से अधिक आबादी है। राजनीतिक पार्टियां जातिगत आधार पर भी वोटरों का आकड़ा तैयार करने में जुटी हैं। भाजपा नए गांवों के शामिल होने पर सबसे अधिक फायदे में रह सकती है। बसपा, सपा ने शुरूआत में विरोध किया था।

निकाय चुनाव आते ही नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायतों में नए क्षेत्रों को शामिल कराने होड़ लग जाती है। सत्ताधारी गांवों को नगर निगम व नगर पालिका में शामिल कराने में सफल भी होते हैं। इस बार मतदाताओं को पाले में लाने के लिहाज से कोल विधानसभा के गांव को नगर निगम में शामिल कराने में भाजपा सफल हुई है।

कोल विधानसभा के 16 गांव नगर निगम में शामिल हुए हैं, जिसमें 20 वार्ड बनाए गए हैं। 20 वार्डों में एक लाख से अधिक मतदाताा हैं। नए वार्डों के मतदाता हार जीत का सफर तय करेंगे। नगर निगम चुनाव इस बार 90 वार्डों पर होगा। 20 वार्ड इस बार नए हैं। इसमें करीब 90 हजार से अधिक मिश्रित आबादी है। इसी पर सभी राजनीतिक दलों की नजर लगी है।