चीन के पीछे हटते ही भारत से डरा ये देश, सीमा पर उठाया…

सरहद से सटे जिले पिथौरागढ़ से सटाकर नेपाल ने अपने क्षेत्र में हाल ही में छांगरु, दुमलिंग, जौलजीवी, लाली तथा बैतड़ी जिले में झूलाघाट और पंचेश्वर में बीओपी चौकी खोली थीं।
इसी तरह दार्चुला जिले में उक्कू, बाकू, रतोड़ा और बैतड़ी जनपद में बुरकिल, विनायक और बलारा में नेपाल सशस्त्र पुलिस बल की पोस्ट बनाई थी। इसमें रतोड़ा पोस्ट तो दूसरे दिन ही बन्द हो गई थी। बाकी पोस्ट में बल के 10-12 जवान तैनात किए थे।

आपको बता दें कि शनिवार को नेपाल ने अपने दार्चुला जिले की उक्कू और बैतड़ी जिले की बलारा पोस्ट बंद कर दी है। अब नेपाल में 3 पोस्ट बाकू, बुरकील और विनायक में ही पोस्ट हैं।

अचानक पोस्ट हटाने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। एसडीएम धारचूला एके शुक्ला ने कहा कि खबर तो उन्हें भी मिली है, मगर ऑफिशियल पुष्टि में वक्त लगेगा।

अब सरहद पर सिर्फ 3 अस्थाई पोस्ट हैं। तीन अन्य पोस्टों के भी धीरे-धीरे बंद होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि काठमांडू से गृह मंत्रालय के निर्देश पर दोनों पोस्ट की गई हैं।

वहीं इसके पीछे कारण अब सुदूर पश्चिम में अवैध आवाजाही कम होना बताया जा रहा है। वहीं चीन और नेपाल सीमा पर शांति बनी हुई है। हिंदुस्तान के सुरक्षा बल दोनों सरहदों पर मुस्तैद हैं।

लिपुलेख-गर्बाधार मार्ग से चीन सीमा तक हिंदुस्तान की पहुंच होते ही तेवर दिखाने वाले नेपाल के मिजाज अब नर्म पड़ने लगे हैं। नेपाल ने हिंदुस्तान से लगी सरहद पर नेपाल सशस्त्र बल की दो अस्थाई पोस्ट को अभी हाल ही में अचानक हटा दिया है। जवानों को मुख्यालय जाने के आदेश दे दिए गए हैं।