कलियुग के बारे में हिन्दू धर्म में लिखी है ये अनोखी सचाई जब 12 साल की उम्र में ही गर्भवती होने लगेंगी…

हिन्दू धर्म में चार युगों को माना जाता है। सतयुग, द्वापर युग, त्रेता युग और कलियुग। मान्यता है कि सतयुग में खुद देवता, किन्नर और गंधर्व पृथ्वी पर निवास करते थे। वहीं सतयुग के बाद आया त्रेतायुग।

इस युग में भगवान श्रीराम ने जन्म लिया जो स्वंय भगवान विष्णु के अवतार थे। इसके बाद द्वापर युग में श्रीकृष्ण ने जन्म लिया। माना जाता है कि इस समय कलियुग चल रहा है।

महर्षि वेद व्यास ने वेदों का वाचन किया और भगवान गणेश ने उनके अनुग्रह पर उन वचनों को लिखा था। वेद व्यास को ही वेदों का रचनाकार माना जाता है। महर्षि वेद व्यास से जब पूछा गया कि कौन सा युग सबसे अच्छा है तो उन्होंने कलियुग का नाम लिया।

विष्णु पुराण के अनुसार कलियुग में पापों का घड़ा भर जाएगा। कन्याएं 12 साल की उम्र में ही गर्भवती होने लगेंगी। वहीं मनुष्य की आयु औसतन सिर्फ 20 वर्ष रह जाएगी। लोग अपने जीवन भर की कमाई को सिर्फ एक घर बनवाने में लगा देंगे। इसके बाद भी सबसे अच्छे युगों में गिना जाएगा कलियुग।