महाराष्ट्र की तरह बीजेपी ने झारखंड में चली ऐसी चाल, कहा 5 दिन में होगा ऐसा…

झारखंड राज्य के विधानसभा इलेक्शन में BJP की हार आगामी दिनों में राज्य में पार्टी की राजनीति पर बुरा असर डालने का काम करेगी।

 

BJP की हार से उन्हें दोहरा झटका लगा है। दरअसल, विधानसभा इलेक्शन नतीजों के बाद न सिर्फ BJP की सत्ता उनके हाथ से गयी बल्कि संसद में भी इसका खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ेगा।

बता दें, भले ही अगला लोकसभा इलेक्शन साल 2024 में होना है, लेकिन इससे पहले होने वाले राज्यसभा चुनावों (Rajya Sabha Election) में BJP पर इस हार का असर देखने में मिल सकता है। वहीं जब लोकसभा इलेक्शन का समय आएगा तो BJP के पास झारखंड से एक भी राज्यसभा सीट न होने की स्थिति हो सकती है।

देखा जाए तो भले ही जेवीएम (प्रजातांत्रिक) ने BJP के विरूद्ध चुनाव लड़ा था, लेकिन अब वह BJP को समर्थन दे रही है। हालाँकि राज्यसभा तक जाने के लिए BJP को झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) के समर्थन की ज्यादा जरूरत है।

वहीं NDA राज्यसभा में पहले से ही अल्पमत है, हालाँकि अब तक विपक्ष में एक जुटता न होने के कारण BJP सरकार कई अहम विधयक पास करवाने में सफल रही है। जैसे हाल ही में नागरिकता एक्ट, जम्मू कश्मीर पुनर्गठन कानून और ट्रिपल तलाक।