गौतम गंभीर ने इशारों-इशारों में महेन्द्र सिंह धोनी को बताया ऐसा, जानकर लोग हौए हैरान

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को सर्वकालिन क्रिकेट इतिहास में सबसे बेहतरीन फिनिशर में से एक माना जाता है। महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने 16 साल के लंबे इंटरनेशनल करियर हो या आईपीएल हो जहां उन्होंने कई मैच फिनिश किए हैं, जिससे पूरा क्रिकेट जगत उन्हें बेहतरीन फिनिशर मानता है।

महेन्द्र सिंह धोनी एक बहुत ही जबरदस्त फिनिशर तो हैं, लेकिन लगता है कि गौतम गंभीर उन्हें इतना बड़ा फिनिशर नहीं मानते हैं। वैसे भी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर कभी भी किसी को लेकर भी अपनी राय देने से नहीं चूकते हैं।

क्रिकेटर से राजनेता बने गौतम गंभीर किसी भी मामले को लेकर बेबाक राय रखते हैं, और ऐसा ही कुछ वो कभी भी कहीं भी महेन्द्र सिंह धोनी को लेकर भी बोल देते हैं। कुछ इसी तरह से उन्होंने एक बार फिर से फिनिशर को लेकर अपनी बात रखी।

इस बार गौतम गंभीर ने महेन्द्र सिंह धोनी का नाम लेकर तो नहीं लेकिन इशारों-इशारों में उन्होंने धोनी को तथाकथित फिनिशर बता दिया। आईपीएल में कमेन्ट्री कर रहे गौतम गंभीर ने नाम लिए बगैर की धोनी के फिनिशर होने को लेकर जोरदार हमला कर दिया।

कोलकाता नाइट राईडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मैच में गौतम गंभीर कमेन्ट्री कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान फिनिशर को लेकर सवाल पर धोनी को तथाकथित फिनिशर बता दिया। वैसे गंभीर ने नाम नहीं लिया लेकिन उन्होंने कहा कि आरसीबी के कप्तान कोहली के आंकड़े ‘तथाकथित फिनिशर’ के मुकाबले बेहतर हैं।

‘आंद्रे रसेल को फिनिशर कहा जाता है. लेकिन मेरी नजर में विराट कोहली पिछले कुछ सालों में सर्वश्रेष्ठ फिनिशर रहे हैं और वो नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हैं। इसलिए सिर्फ ‘फिनिशर’ कह देने से कोई फिनिशर बन नहीं जाता है। ‘तथाकथित फिनिशरों’ की तुलना में विराट कोहली काफी बेहतर हैं।’

भले ही गंभीर ने धोनी को नाम तो नहीं लिया लेकिन जिस अंदाज में उन्होंने इस बात को रखा धोनी के फैंस को ये समझने में बिल्कुल भी देरी नहीं लगी कि धोनी पर निशाना है। ऐसे में सोशल मीडिया पर गौतम गंभीर को उनके फैंस ने खूब टारगेट किया और जमकर खरी-खोटी सुनाई।