अरविंद केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस पर साधा निशाना , कह डाली ये बात

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में लाखों छात्रों ने अपना दाखिला प्राइवेट स्कूलों से सरकारी स्कूलों में किया लेकिन अन्य दलों ने जानबूझकर लोगों को गरीब रखने के लिए ऐसा नहीं किया।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों को निशाने पर लिया। उन्होंने दिल्ली को अन्य राज्यों के मुकाबले बेहतर मॉडल बताया। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने जो काम जनता की भलाई के लिए किए, वो पिछले 70 सालों में नहीं हुए।

भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों पर हमला बोलते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, “दिल्ली में  2.5 लाख छात्रों ने प्राइवेट स्कूलों से अपना नाम काट दिया और सरकारी स्कूल में प्रवेश लिया। हमने पिछले 5 वर्षों में सरकारी स्कूलों में सुधार किया है, लेकिन अन्य दल पिछले 70 वर्षों में ऐसा नहीं कर सके। उन्होंने जानबूझकर लोगों को गरीब रखने के लिए ऐसा नहीं किया”।