गुजरात निकाय चुनाव में जीत के बाद अरविंद केजरीवाल करेंगे ये , आज सूरत में…

आपको बता दें कि पिछले दिनों निकाय चुनावों में सूरत में AAP ने 27 सीटें जीती हैं। सूरत महानगरपालिका की कुल 120 सीटों में से बीजेपी 93 और आप ने 27 सीटें जीती हैं।

जबकि कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला। 27 सीटों के साथ आप मुख्य विपक्षी पार्टी बन गई है। सूरत की जनता ने कांग्रेस को दरकिनार कर आप को मुख्य विपक्षी पार्टी बनाने में मदद की है।

इसी वजह से अरविंद केजरीवाल खुद लोगों को शुक्रिया कहने आए हैं। गुजरात में अगले साल के अंत तक विधान सभा चुनाव भी होने हैं। आप की नजर उस पर भी है।

रोड शो के लिए केजरीवाल सूरत पहुंच चुके हैं। जानकारी के मुताबिक सुबह 11:00 बजे के करीब सरकारी सर्किट हाउस में अरविंद केजरीवाल का भाषण होगा।

उसके बाद दोपहर 3:30 बजे मानगढ़ चौक से आप का रोड शो शुरू होगा जो शाम 5:00 बजे तक तक्षिला कॉम्प्लेक्स, वारछा रोड तक चलेगा। यह रोड शो 7 किलोमीटर लंबा होगा। रोड शो के अंत में अरविंद केजरीवाल का भाषण होगा।

निकाय चुनावों में जीत से गदगद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज गुजरात के दौरे पर हैं। केजरीवाल निकाय चुनाव में मिली जीत को लोकर लोगों का शुक्रिया अदा करेंगे। साथ ही वो सूरत में रोड शो भी करेंगे।

निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी ने सूरत में धमाकेदार एंट्री करते हुए 27 सीटों पर जीत दर्ज की है। गुजरात के निकाय चुनाव में मिली जीत के बाद केजरीवाल ने कहा था कि गुजरात के लोगों ने कांग्रेस की सदियों पुरानी राजनीति को खारिज कर दिया और मुख्य विपक्षी दल के तौर पर ‘आप’ को चुना है