मलाइका अरोड़ा के घर पहुंचे अर्जुन कपूर, फिर करने लगे ऐसा, वीडियो में देखे…

मलाइका अरोड़ा का शनिवार रात में एक्सीडेंट हो गया। एक्ट्रेस पुणे का एक इवेंट अटैंड करने के बाद वापस मुंबई आ रही थीं कि इस बीच उनका रास्ते में एक्सीडेंट हो गया। एक्सीडेंट के बाद मलाइका को तुंरत अस्पताल लाया गया।

ट्रीटमेंट के बाद मलाइका को आज सुबह ही घर लाए हैं। अब अर्जुन को मलाइका के घर स्पॉट किया गया। इस दौरान का वीडियो सामने आया है। वीडियो में आप देखेंगे कि अर्जुन, मलाइका के घर से बाहर आकर अपनी गाड़ी में बैठकर जाते हैं। अर्जुन इस समय काफी सीरियस दिख रहे थे।

वहीं एक और वीडियो सामने आया है जिसमें अमृता अरोड़ा भी मलाइका के घर पर पति और बेटे के साथ पहुंचीं। अमृता ने इस दौरान मीडिया फोटोग्राफर्स को देखकर ग्रीट भी किया।

बता दें कि अर्जुन और मलाइका काफी समय से रिलेशनशिप में हैं और दोनों एक-दूसरे को खूब सपोर्ट करते हैं। हालांकि दोनों को कई बार उनके बीच उम्र के फासले को लेकर ट्रोल किया जाता है, लेकिन दोनों ने हमेशा उन ट्रोलर्स की क्लास लगाई है और कभी इस चीज को अपने रिश्ते में नहीं आने दिया।