अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के साथ किया ये काम , लोगो को नहीं हो रहा विश्वास

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और मशहूर डांसर मलाइका अरोड़ा हाल ही में इंटरनेट पर उनके ब्रेकअप की खबरें सामने आने के बाद सुर्खियों में आए थे।

इस खबर को सुनकर कई फैंस के दिल टूट गए और हर कोई बस यही सोचता रहा कि आखिर क्या हुआ? लेकिन, अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मलाइका के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की और इन सभी अफवाहों पर पूर्ण विराम लगा दिया। दरअसल, दोनों को लंच डेट के लिए बाहर जाते हुए देखा गया और दोनों स्टाइलिश कपड़े पहने हुए स्पॉट किए गए।

शानदार तस्वीरों में मलाइका अरोड़ा सफेद रंग की शॉर्ट ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फ्रिल की कई परतों के साथ एक सफेद बॉडीकॉन ड्रेस फ्लॉन्ट करते हुए अभिनेत्री बेहद आकर्षक लग रही थीं। ड्रेस में प्लंजिंग नेकलाइन थी और इसमें बैलून स्लीव्स थीं।

बुधवार को कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि मलाइका और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया है। लेकिन उसी दिन अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया। उन्होंने लोगों को करारा जवाब दिया था।