अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली के साथ शेयर किया ये विडियो , देख फैस हैरान

नुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली के साथ एक वीडियो शेयर किया है जिसे लोग बार-बार देख रहे हैं। दरअसल इस वीडियो में दोनों पंजाबी गाने पर डांस करते दिख रहे हैं। एक स्टेप के दौरान अनुष्का का घुटना विराट को लग जाता है।

विराट और अनुष्का क्रिकेट जगत और बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ी है। दोनों साथ में हों तो लोगों के लिए डबल ट्रीट से कम नहीं होता। रीसेंटली अनुष्का ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने पति के साथ डांस पे चांस मार रही हैं।

पैर पकड़कर दोनों एक स्टेप करते दिख रहे हैं। इस बीच अनुष्का का घुटना विराट को लग जाता है। विराट के चेहरे को देखकर लगता है कि शायद उन्हें चोट लगी है। वहीं अनुष्का हंसने लगती हैं। इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और कई कमेंट्स हैं।

विराट के एक्सप्रेशंस देख लोगों को लग रहा है कि उनको चोट आ गई। इस क्लिप पर लोग उन्हें तरह-तरह की सलाह दे रहे हैं। कई लोगों ने लिखा है कि आईपीएल चल रहा है, चोटों से दूर रहें। इस वीडियो को अब तक साढ़े सात लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।