अनुष्का शर्मा के लिए लड़ गया था ये एक्टर, दे डाली थी नाक तोड़ने की दी धमकी

इन दोनों को देखकर अक्सर इनकी लव लाइफ से जुड़ी सवालों का सामना करना पड़ता था। हालांकि, दोनों ने अपने रिलेशन का कभी सीधे तौर पर खुलासा नहीं किया और ना ही ब्रेकअप पर कुछ बोले।

 

करियर के शुरुआती दौर में दोनों के अफेयर की खबरों ने खूब तुल पकड़ी थी। दोनों हर जगह एक साथ स्पॉट किए जाते थे। फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ में रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा की जोड़ी हिट रही थी।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह एक बार अनुष्का से फ्लर्ट कर रहे एक फैन पर गुस्सा हो गए थे। रणवीर ने कहा- ‘अपनी जुबान संभालो. वो मेरी गर्लफ्रेंड है. तुम्हारी नाक तोड़ दूंगा।’ रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा ने बैंड बाजा बारात, लेडीज वर्सेज रिकी बहल, दिल धड़कने दो जैसी हिट फिल्मों में काम किया है।

आने वाले दिनों में फैंस इनकी जोड़ी को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखना चाहेगी। दोनों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी लोगों को काफी पसंद है। ऐसे में डायरेक्टर भी इन दोनों को कास्ट करने के लिए कोशिश करते रहते हैं।

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों लॉकडाउन के कारण अपना सारा समय वाइफ दीपिका पादुकोण के साथ बिता रहे हैं। सोशल मीडिया पर वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा की जोड़ी भी फैंस को काफी पसंद आई थी। इन दोनों ही कलाकारों ने कई हिट फिल्मों में साथ काम किया। आज भी इन दोनों की दोस्ती बरकरार है।