अनुष्का शर्मा ने किया ये काम , बार – बार तस्वीर देख रहे फैस

 बॉलीवुड की ‘ए लिस्टर’ सेलेब्स की लिस्ट में शुमार एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) अक्सर कुछ हटके और बेहतरीन कर सुर्खियों में आ जाती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला है।

अनुष्का ने बाल धोने (Hair Wash) की प्रॉब्लम को लेकर मजेदार मीम शेयर किया है। जिसे देख आप भी जरूर कहेंगे कि वाकई रियल लाइफ में ऐसा ही होता है।

सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहने वाली अनुष्का शर्मा इस बार अपनी बेहतरीन स्टोरी के जरिए फैंस को गुदगुदाती नजर आई हैं। एक्ट्रेस ने बाल धोने का एक मजेदार मीम शेयर किया है। साथ ही ‘ट्रू स्टोरी’ मतलब एकदम सच बात लिखती देखी गई हैं। वहीं, मीम वाली पिक्चर पर लिखा है,’मैं यह सोचते हुए कि किस दिन अपने बाल धोऊं ताकि ये मेरे प्लान के मुताबिक चलें।’

बताते चलें कि, अनुष्का शर्मा अपनी बेटी वामिका (Vamika) के साथ 3 महीने बाद लंदन से मुंबई लौटी हैं। एक्ट्रेस, पति विराट कोहली (Virat Kohli) के दुबई क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान उनके साथ रही थीं। अनुष्का को अक्सर फैमिली और खेल से जुड़े पोस्ट कर फैंस से जुड़ते देखे जाता रहा है। अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘जीरो’ में देखा गया था। जिसमें उनके अलावा कैटरीना कैफ और शाहरुख खान जैसे सितारे थे।