पंकज झा के दावों पर सामने आया अनुराग का बयान, बोले- वो अब सोच रहे होंगे कि वह पंकज त्रिपाठी…

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने पंकज झा द्वारा हाल ही में उनके बारे में दिए गए बयानों पर प्रतिक्रिया दी है। पंकज ने एक बातचीत में निर्देशक को स्पिनलेस कहा था। उनका कहा था कि वह अपनी बात पर नहीं रहे। ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में सुल्तान कुरैशी की भूमिका के लिए उन्हें कास्ट किया था, जो बाद में पंकज त्रिपाठी ने निभाया। इन दिनों पंकज झा पंचायत के नए सीजन में विधायक के रूप में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए चर्चा में बने हुए है

पंकज झा ने दावा किया था कि जब अनुराग कश्यप ने ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में भूमिका के लिए उनसे संपर्क किया था, तब वह पटना में शूटिंग में कर रहे थे। अभिनेता ने दावा किया कि उन्होंने अनुराग को बताया था कि वह शूटिंग के बीच में हैं, और एक या दो दिन में वापस आएंगे। मगर बाद में उन्हें पता चला कि पंकज त्रिपाठी को उनकी जगह पहले ही कास्ट कर लिया गया था। अब अनुराग कश्यप ने इस बारे में बात की है।

अनुराग कश्यप ने कहा, ‘जब वह अपनी 2010 की फिल्म ‘द गर्ल इन येलो बूट्स’ की शूटिंग कर रहे थे, तो झा पुणे में ओशो रिट्रीट में चले गए थे। उन्होंने कहा, ‘हम एक तंग बजट पर थे और उनका इंतजार नहीं कर सकते थे। हमने फिल्म को बहुत अलग स्थिति और बजट में बनाया। अब वह 20 साल बाद सोच रहे होंगे कि वह पंकज त्रिपाठी बन सकते थे।’

पंकज झा ने एक बातचीत में कश्यप पर कटाक्ष किया था। उन्होंने कहा था, ‘यहां इतने डरपोक और रीढ़विहीन लोग हैं कि वे अपनी बात भी नहीं रख सकते।’ उन्होंने आगे कहा, बाद में मुझे पता चला था कि निर्देशक खुद बुरी स्थिति में थे, उन्हें कोई काम नहीं मिल रहा था और वह इस प्रोजेक्ट पर 36 अलग-अलग काम कर रहे थे।’