अनीता हसनंदानी ने शेयर की फोटोज, देख घायल हुए फैस

अनीता ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ बेहद ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे देख फैंस के पसीने छूट गए हैं। लगता है एक्ट्रेस ने मालदीव वैकेशन के लिए अपने वार्डरोब से सारे ग्लैमरस आउटफिट्स बाहर निकाल लिए हैं।

तभी तो काफी समय बाद अनीता ने अपना ये अवतार फैंस को दिखाया है। इन लेटेस्ट फोटोज में अनीता ने ब्लैक बिकिनी के ऊपर नेट काफतान और साथ में हैट पहन रखा है, और साथ में एक से बढ़कर एक पोज देती दिख रही हैं।

बता दें, बेटे आरव (Aarav) के जन्म के बाद ये उनका पहला आइलैंड ट्रिप है। जहां वो अपने पति और बच्चों के साथ खूब एंजॉय करती दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने बेटे आरव (Aarav) के साथ भी तस्वीरें शेयर की है। इसके अलावा अनीता ने पति (Rohit) के साथ भी कुछ रोमांटिक फोटोज पोस्ट की हैं। जिसमें ये जोड़ी एक दूसरे में डूबी नजर आ रही है।

टीवी की टॉप एक्ट्रेस (Tv Actress) अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) हमेशा से ही सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। लेकिन जबसे वो नई नई मॉम बनी हैं तबसे वो अपने बेटे के साथ ही वक्त बिताते हुए पोस्ट शेयर करती देखी जाती रही हैं।

दोनों ही सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। प्रेग्नेंसी के बाद से ही उनका पूरा टाइम बेटे के साथ ही बीत रहा है। इसी बीच एक्ट्रेस पति और बच्चे के साथ मालदीव्स (Anita Hassanandani Maldives Pics)छुट्टियां मनाने पहुंची हैं, और वहां से अपनी एक से बढ़कर एक ग्लैमरस तस्वीरों के जरिए सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा रही हैं।