विवेक सुराग की तेल उतारने की रस्म पूरी, आज शादी करेंगे पहलवान बबीता फौगाट और विवेक

अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान बबीता फौगाट और पहलवान विवेक सुहाग आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दिल्ली के नजफगढ़ स्थित आवास से विवेक सुहाग बारात लेकर चरखी दादरी जाएंगे। दोनों पहलवानों के घर शादी की रश्में चल रही हैं। रविवार को विवेक सुराग की तेल उतारने की रस्म पूरी हुई।

बताया जा रहा है कि शादी में विवेक सुराग के खास दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल होंगे। शादी बबीता फौगाट के पैतृक गांव बलाली में होगी। जानकारी के अनुसार, एक दिसंबर रविवार की शाम चार बजे विवेक सुहाग 21 बरातियों के साथ भिवानी जिले के गांव बलाली में पहुंचेंगे।

शाम 5 बजे गोद भराई, लग्न का कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके बाद भोज रखा गया है। इसमें गांव के लोग और रिश्तेदार ही मौजूद रहेंगे। इसी प्रकार फेरों का समय शाम 7 बजे और 8 बजे ससुराल के लिए बबीता की विदाई की जाएगी।

दो दिसंबर को रिसेप्शन का आयोजन

विवाह में विशेष परिचितों, रिश्तेदारों व मिलने वालों को ही बुलाया गया है। विवाह के बाद दो दिसंबर को दिल्ली गांव पंपरावत बिजवासन झटिकरा मोड़ पर जयराम प्रधान फार्म में रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्रियों के अलावा सीएम मनोहर लाल के अलावा अनेक राजनेताओं सहित अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवानों व क्षेत्र के गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है।

कौन हैं विवेक सुहाग

विवेक सुहाग मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिला स्थित मातनहेल गांव के रहने वाले हैं। मौजूदा समय में वह दिल्ली के नजफगढ़ में परिजनों के साथ रहते हैं। वह भी पेशे से पहलवान हैं। विवेक हिंद केसरी और भारत केसरी का खिताब जीत चुके हैं। विवेक और बबीता की पहली मुलाकात वर्ष 2014 में सोनीपत स्थित साइ सेंटर में आयोजित शिविर में हुई थी। वर्ष 2015 में शादी करने का फैसला किया था। विवेक बताते हैं कि उन्हें बबीता की सादगी सबसे ज्यादा पसंद है।