सत्याग्रह के दम पर विद्यार्थियों व युवाओ को भड़काने में लगी कांग्रेस, ट्वीट कर लोगो से की ये अपील

सत्ता के गलियारे में नागरिकता संशोधन कानून(CAA) को लेकर खूब रोटियां सेकी जा रही है। नागरिकता संशोधन एक्ट (Citizenship Amendment Act) के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से रविवार को दिल्ली रैली में प्रदर्शनकारियों को अफवाह में ना आने की अपील की और कहा कि NRC जैसी कोई चीज़ नहीं है।

इस बीच आज कांग्रेस पार्टी सरकार के इस कानून के खिलाफ सत्याग्रह कर रही है। सोनिया, राहुल और प्रियंका समेत कांग्रेस आलाकमान आज राजघाट पर सत्याग्रह मौजूद है। इसके अलावा देश के कई हिस्सों में इसके खिलाफ प्रदर्शन जारी है।

आपको बताते चलें कि दिल्ली पुलिस की इजाजत नहीं मिलने से कांग्रेस ने रविवार को कार्यक्रम रद्द किया था।

इसमें जनभागीदारी के लिए खुद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को युवाओं, छात्रों तथा अन्य लोगों से राजघाट पर आने की अपील की है।

राहुल गांधी ने किया ट्वीट.

राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से कहा है कि “प्रिय छात्रों और युवाओं, क्या यह काफी नहीं है कि हम भारत की अनुभूति करें।

यह वह समय है जब आपको दिखाना होगा कि आप नफरत के जरिये देश को बर्बाद होने देंगे या नहीं होने देंगे।

राहुल ने आगे लिखते हुए कहा कि राजघाट पर दिन में तीन बजे मेरे साथ सत्याग्रह में शामिल होइए, ताकि मोदी-शाह की ओर से शुरू की गई नफरत और हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन किया जाए।”

महासचिव, प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी किया ट्वीट.

उधर प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट करते हुए कहा कि “यह देश एक साझा रिश्ता है, साझा ख्वाब है।

इस मिट्टी को हमने मेहनतों के रंग से सींचा है। संविधान हमारी शक्ति है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश को ‘फूट डालो और राज करो’ की राजनीति से बचाना है। आइए, आज दोपहर 3 बजे से बापू की समाधि राजघाट पर मेरे साथ संविधान पाठ का हिस्सा बनिए।”