आम्रपाली का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वारयरल

भोजपुरी सिनेमा की हिट जोड़ी दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ और आम्रपाली दुबे का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वारयरल हो रहा है। इस वीडियो को आम्रपाली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में आम्रपाली गोली चलाते हुए कहती हैं कि लव मैरिज में दहेज का है। वीडियो में गोली चलाने के साथ ही उनकी अदाएं लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। वीडियो को अब तक लगभग 50 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है।

वीडियो में आम्रपाली दुबे पिंक लहंगे में नजर आ रही हैं। खुले बालों में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अपनी इस वीडियो को उन्‍होंने दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ को टैग करते हुए लिखा है, ‘आ रही है आप की फेवरेट जोड़ी, एक अलग अंदाज में! तैयार हो जाइए इस साल के सबसे रोमांचक गाने के लिए…’।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस समय निरहुआ और आम्रपाली दुबे लंदन में अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर इनके गाने की खूब चर्चा होती है। इतना ही नहीं भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के इंडस्ट्री में लाखों की संख्या में फैंस हैं और वे इंडस्ट्री में काफी लोकप्रिय एक्ट्रेसों में गिनी जाती हैं। आम्रपाली दुबे ने लगातार सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करती रहती हैं।